धोनी की वापसी से पहले सीएसके को लगा बड़ा झटका, बाहर हुआ ये इनफॉर्म बल्लेबाज

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। टीम का प्रदर्शन अभी तक चिंता का विषय बना हुआ था तो अब इंजरी ने टीम की कमर तोड़ दी है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ महामकुाबले से पहले सीएसके को बड़ा झटका लगा। टीम का इनफॉर्म बल्लेबाज इंजरी की वजह से आईपीएल के बाकी के बचे हुए मैचों से बाहर हो गया है।

चेन्नई सुपर किंग्स के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज आयुष महात्रे 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण IPL 2026 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को एक आधिकारिक बयान में इस बात की पुष्टि की और बताया कि इस चोट से उबरने के लिए उन्हें छह से 12 हफ्तों के रिहैबिलिटेशन की जरूरत होगी, जिसका मतलब है कि इस सीजन के लिए महात्रे का सफर यहीं खत्म हो गया है।

CSK Ayush

आयुष महात्रे आईपीएल से बाहर। फोटो- BCCI

हैदराबाद के खिलाफ 18 अप्रैल को आयुष महात्रे बल्लेबाजी करने के दौरान चोटिल हो गए थे। एसआरएच के खिलाफ दो रन लेने की कोशिश में युवा खिलाड़ी की बाईं जांघ की मांसपेशियों में खिचांव की शिकायत हुई। आउट होने से पहले उन्हें कई बार मैदान पर ही फर्स्ट ऐड की आवश्यकता पड़ी। बाद में वापस लौटते समय रामकृष्ण घोष और फिजियो टॉमी सिम्सेक ने उन्हें मैदान से बाहर ले जाने में मदद की। इसके बाद सोमवार को बल्लेबाज की चोट की गंभीरता का पता लगाने के लिए स्कैन किया गया।

End of Feed