Delhi Capitals New Captain: आरसीबी के खिलाफ करो या मरो मैच में पंत की जगह यह खिलाड़ी होगा दिल्ली का कप्तान

Delhi Capitals New Captain: आरसीबी के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के स्थाई कप्तान ऋषभ पंत मौजूद नहीं रहेंगे। पंत पर स्लो ओवर रेट के कारण एक मैच का जुर्माना लगाया गया है। दिल्ली के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद अहम है।

Delhi Capitals New Captain: प्लेऑफ की रेस में अब तक जिंदा दिल्ली कैपिटल्स का सामना रविवार को आरसीबी से होगा। दोनों ही टीम के लिए यह मुकाबला जीतना अहम है। हारे तो प्लेऑफ में जाने के सफर पर ब्रेक कन्फर्म है। लेकिन इस मुकाबले से पहले दिल्ली की टीम थोड़ी कमजोर पड़ गई है। दरअसल इस मुकाबले में दिल्ली की टीम अपने स्थाई कप्तान ऋषभ पंत के बिना उतरेगी। उन्होंने अब तक अपनी कप्तानी से सबको प्रभावित किया है। चाहे बॉलिंग चेंज करने की बात हो या फिर आक्रामक फील्ड सेट करने की हर मामले में पंत ने सबको चौंकाया है।

Rishabh Pant

ऋषभ पंत (साभार-IPL)

इतना ही नहीं कप्तान के साथ-साथ दिल्ली बतौर बल्लेबाज भी इस मैच में पंत को मिस करने वाली है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि इस मुकाबले में ऋषभ पंत के न होने से दिल्ली की कमान किसके कंधे पर होगी। डेविड वॉर्नर चोट के कारण बाहर चल रहे हैं नहीं तो पंत की अनुपस्थिति में वह दिल्ली की कमान संभाल सकते थे। पंत पर एक स्लो-ओवर रेट के कारण एक मैच का जुर्माना लगाया गया है। राजस्थान के खिलाफ मैच में उन पर स्लो ओवर रेट का जुर्माना लगाया गया थो जो इस सीजन में तीसरी दफा हुआ था।

End of Feed