भारत के लिए 100 टी20 मैच खेलने पर भावुक हुए अक्षर पटेल, जानिए किसे दिया सफलता का श्रेय

Axar Patel: साल 2015 में अक्षर पटेल ने टी20 डेब्यू किया था, उसके बाद से लेकर भारत के भरोसेमंद सीमित ओवर खिलाड़ी बनने तक का सफर याद करते हुए अक्षर ने कहा कि पिछले एक दशक में उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर दूसरे टी20 मुकाबले में ही 100 विकेट पूरे किए हैं।

Axar Patel: भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे करने पर भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि इस मुकाम तक पहुंचेंगे। इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने साथियों, कोचों और परिवार को दिया। 2015 में टी20 डेब्यू से लेकर भारत के भरोसेमंद सीमित ओवर खिलाड़ी बनने तक का सफर याद करते हुए अक्षर ने कहा कि पिछले एक दशक में उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। इंग्लैंड दौरे पर दूसरे टी20 में उन्होंने 100 विकेट पूरे किए थे और बृहस्पतिवार को चौथे मैच में अपना 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेंगे।

Axar Patel

अक्षर पटेल (फोटो साभार- BCCI)

टी20 में अक्षर ने पूरे कर लिए 100 विकेट

बीसीसीआई टीवी से बातचीत में अक्षर ने कहा, "जब मैंने पहला टी20 खेला था, तब 100 मैच खेलने के बारे में सोचा भी नहीं था। यह दौरा मेरे लिए खास है क्योंकि दूसरे मैच में 100 विकेट पूरे हुए और चौथे मैच में 100वां मैच है। मैं इस पल को सच में एंजॉय कर रहा हूं।" उन्होंने आगे कहा, "जब खिलाड़ी कोई उपलब्धि हासिल करता है तो वो अकेले की नहीं होती। इसमें साथी खिलाड़ी, कोच और परिवार सब शामिल होते हैं। मेरे सफर में सभी की भूमिका रही है।" डेब्यू के पल को याद करते हुए अक्षर बोले, "शुरुआत में अहसास अलग होता है। तब नहीं पता होता कि कितना हासिल करेंगे। अब 100वां मैच खेल रहा हूं तो उस भावना को शब्दों में कहना मुश्किल है। भारत के लिए एक मैच खेलना भी हर खिलाड़ी का सपना होता है।"

End of Feed