T20 World Cup Final: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चला 'बापू' का बल्ला, संकट में खेली आतिशी पारी

टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में अंग्रेजो को अपनी फिरकी के बल पर घुटनों पर लाने वाले अक्षर पटेल ने फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बल्ले का जादू दिखाया और आतिशी पारी खेलकर पवेलियन लौटे।

KEY HIGHLIGHTS
  • अक्षर पटेल बने फाइनल में संकटमोचक
  • मुश्किल में खेली 31 गेंद में 47 रन की पारी
  • विराट कोहली के साथ की 54 गेंद में 72 रन की साझेदारी

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में अपनी फिरकी के बल पर टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे ऑलराउंडर अक्षर पटले ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने बल्ले का जौहरा दिखाया। भारतीय टीम ने 4.3 ओवर में महज 34 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे। रोहित शर्मा(9), ऋषभ पंत (0) और सूर्यकुमार यादव(3) रन बनाकर पवेलियन लौट चुके थे। ऐसे में एक छोर थामे खड़े विराट कोहली का साथ देने अक्षर पटेल उतरे और उन्होंने अपनी आतिशी बल्लेबाजी के दम पर न केवल विराट कोहली का दबाव कम किया बल्कि टीम इंडिया को 100 रन के पार पहुंचाकर पवेलियन वापल लौटे।

Axar Patel

अक्षर पटेल

बापू ने खेली 31 गेंद में 47 रन की पारी

अक्षर पटेल ने टीम के लिए मुश्किल में संकटमोचक की भूमिका अदा की। अक्षर ने विराट के साथ मिलकर टीम को 7.1 ओवर में 50 रन के पार पहुंचाया। विराट और अक्षर के बीच चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी 42 गेंद में पूरी हुई। दोनों ने 13.1 ओवर में स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाकर टीम इंडिया की मैच में वापसी करा दी।

End of Feed