AUSW vs ENGW 2nd ODI Live Streaming: कब और कहां देखें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज का दूसरा वनडे

AUSW vs ENGW 2nd ODI Live Streaming: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज का दूसरा वनडे मुकाबला 14 जनवरी को खेला जाएगा। 3 मैच की वनडे सीरीज में फिलहाल एलिसा हीली की टीम 1-0 से आगे है।

AUSW vs ENGW 2nd ODI Live Streaming: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच विमेंस एशेज 2025 का दूसरा वनडे मुकाबला 14 जनवरी को जंक्शन ओवल मेलबर्न में खेला जाएगा। 3 मैच की इस वनडे सीरीज में फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई टीम 1-0 से आगे है। सिडनी में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में उसने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए उस मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 205 रन का टारगेट रखा था जिसे उसने 38.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कप्तान एलिसा हीली ने सर्वाधिक 70 रन की पारी खेली थी जबकि एश्ले गार्डनर ने 42 रन बनाए थे।

Australia Women vs England Women live streaming.

विमेंस एशेज लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-TNN)

दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड की कोशिश वापसी करने पर होगी। यदि आप इस रोमांचक मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं और इन दोनों टीमों की अद्भुत राइवलरी का गवाह बनना चाहते हैं तो इससे जुड़े कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

End of Feed