कोकीन टेस्ट में पॉजीटिव पाए गए ऑस्ट्रेलिया के धुआंधार बल्लेबाज क्रिस लिन, एक महीने के लिए सस्पेंड

Cricketer Chris Lynn Suspended For 1 Month: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज टी20 बल्लेबाज क्रिस लिन को कोकीन टेस्ट में पॉजीटिव पाए जाने पर एक महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है।

क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई में इंग्लैंड में T20 ब्लास्ट फाइनल्स डे के बाद कोकीन टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने पर ऑस्ट्रेलियाई T20 बल्लेबाज क्रिस लिन को एक महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। इंग्लैंड के क्रिकेट रेगुलेटर ने पुष्टि की है कि 36 वर्षीय खिलाड़ी ने तब से अपना रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम पूरा कर लिया है।

Chris Lynn Suspended After Being Found Positive In Cocaine Test

क्रिस लिन एक महीने के लिए सस्पेंड (Instagram/lynny_50)

18 जुलाई को लिन का रूटीन एंटी-डोपिंग टेस्ट हुआ था। उसी दिन नॉर्थम्प्टनशायर ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर तीसरी बार T20 ब्लास्ट ट्रॉफी जीती थी। फाइनल्स डे पर खेले गए दो मैचों में इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने 39 और 4 रन बनाए थे।

End of Feed