पकड़ा गया इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर से छेड़छाड़ का आरोपी, एमपीसीए ने घटना पर व्यक्त किया दुख और नाराजगी

इंदौर के खजराना में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की दो खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले पर मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ ने दुख और नाराजगी जताई है।

इंदौर: मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) ने आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के लिए इंदौर आई दो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों का कथित तौर पर पीछा करने और छेड़छाड़ की शर्मनाक घटना पर गहरा दुख और नाराजगी व्यक्त की। पुलिस ने गुरुवार सुबह शहर के खजराना रोड इलाके में हुई इस घटना में शामिल आदमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों क्रिकेटर अपने होटल से बाहर निकलीं और एक कैफे की ओर जा रही थीं, तभी मोटरसाइकिल पर सवार एक आदमी ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।

Australia Women Cricket team

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम

खिलाड़ी के साथ हुई छेड़छाड़

इलाके की सब इंस्पेक्टर निधि रघुवंशी के मुताबिक इस आदमी ने कथित तौर पर उनमें से एक को गलत तरीके से छुआ और भाग गया। एमपीसीए ने एक बयान में कहा,'एमपीसीए इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ियों के साथ हुई गलत हरकत और गलत व्यवहार की परेशान करने वाली घटना से बहुत दुखी है। किसी भी महिला को ऐसा ‘ट्रॉमा’ कभी नहीं सहना चाहिए। इस बुरी घटना से एमपीसीए में हर वो व्यक्ति प्रभावित हुआ है जो महिलाओं का सम्मान करता है। खिलाड़ी इस दर्दनाक अनुभव से उबरकर हिम्मत और पक्के इरादे के साथ शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के साथ मुकाबले में खेल रही हैं, यह देखना सच में प्रेरणा देने वाला है।'

End of Feed