मिचेल स्टार्क के सामने इतिहास बनाने का मौका, तोड़ सकते हैं कपिल देव का बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc: मिचेल स्टार्क का मौजूदा फॉर्म काफी लाजवाब है। पिछले एक साल में उन्होंने 55 टेस्ट विकेट सिर्फ 17.32 की औसत से झटके हैं। इसी शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज 4-1 से अपने नाम की थी।

Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। 13 अगस्त से डार्विन में बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में स्टार्क अपने नाम दो बड़े कीर्तिमान कर सकते हैं। अभी स्टार्क के नाम 433 टेस्ट विकेट दर्ज हैं। वह भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव के 434 विकेट से मात्र एक विकेट पीछे हैं। मरारा मैदान पर होने वाले पहले टेस्ट में अगर वह दो विकेट ले लेते हैं, तो कपिल देव को पीछे छोड़ देंगे। इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष 10 गेंदबाजों की सूची में भी जगह बना लेंगे।

Kapil Starc

कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं स्टार्क (फोटो साभार- X/AI)

तोड़ देंगे स्टेन के टेस्ट विकेटों का रिकॉर्ड

इसके अलावा मिचेल स्टार्क के सामने एक और बड़ा लक्ष्य है। इस पूरी सीरीज में सात विकेट लेते ही उनके करियर के 440 विकेट पूरे हो जाएंगे। इससे वह दक्षिण अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन के 439 विकेट से आगे निकल जाएंगे। इसके बाद वह टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच जाएंगे। उनसे आगे अब सिर्फ चार गेंदबाज बचेंगे। जेम्स एंडरसन 704 विकेट, स्टुअर्ट ब्रॉड 604 विकेट, ग्लेन मैक्ग्रा 563 विकेट और कोर्टनी वाल्श 519 विकेट के साथ उनसे ऊपर हैं।

End of Feed