Meg Lanning retirement: सात बार ICC ट्रॉफी जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया की सबसे सफल कप्तान ने अचानक लिया संन्यास

Meg Lanning Retirement: ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग ने 241 मैचों के करियर के दौरान सात विश्व कप खिताब जीतने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।

Meg Lanning Retirement: क्रिकेट जगत की सबसे सफल कप्तान और सात विश्वकप ट्रॉफी अपने नाम करने वाली मेग लेनिंग ने अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया है। मेग लेनिंग ने अपने करियर में 241 मैच खेले। जिसमें उन्होंने कप्तान के रुप में टीम को 5 आईसीसी ट्रॉफी दिलाई जो कि रिकी पोंटिंग से भी ज्यादा है।

Meg Lanning

मेग लेनिंग (फोटो- ANI Twitter)

लैनिंग ने गुरुवार को एक बयान में कहा -"अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर जाने का निर्णय लेना कठिन था, लेकिन मुझे लगता है कि अब मेरे लिए सही समय है।मैं 13 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर का आनंद लेने के लिए अविश्वसनीय रूप से भाग्यशाली रही हूं। "

End of Feed