AUS Vs SA 2nd T20 Highlights: द.अफ्रीका ने रोका ऑस्ट्रेलिया का विजयी रथ, सीरीज में की बराबरी
AUS Vs SA 2nd T20 Highlights: द.अफ्रीका की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को मात दे दी है। इस जीत के साथ ही उन्होंने सीरीज में बराबरी कर ली है।
AUS Vs SA 2nd T20 Highlights: द.अफ्रीका क्रिकेट टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्टेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मैच में बड़ी जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ ही उन्होंने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया के डारविन स्थित मर्रेरा क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में द.अफ्रीका की टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। उन्होंने इसका भरपूर फायदा उठाया और ऑस्ट्रेलिया के सामने 218 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। द.अफ्रीका के इस स्कोर के पीछे खास हाथ डेवाल्ड ब्रेविस का रहा जिन्होंने शतकीय पारी खेली और इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया। इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पॉवरप्ले में ही दो बड़े विकेट गंवा दिए थे इसके बाद टिम डेविड और मार्श ने उम्मीद जगाई लेकिन वे भी 10 ओवर में आउट हो गए जिसके चलते टीम को अंत में 53 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
ऑस्ट्रेलिया बनाम द.अफ्रीका आज के टी20 मैच का अपडेट: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल ओवेन, एलेक्स केरी (विकेट कीपर), बेन ड्वार्शिस, सीन एबॉट, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड
ऑस्ट्रेलिया बनाम द.अफ्रीका आज के टी20 मैच का अपडेट: द.अफ्रीका की प्लेइंग 11
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्कराम (कप्तान), रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रासी वैन डेर डुसेन, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, कॉर्बिन बॉश, कैगिसो रबाडा, नकाबायोमजी पीटर, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी
दोनों टीमों के स्क्वॉड (AUS vs SA T20i Squads)
ऑस्ट्रेलिया टी20आई स्क्वॉड: मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैट क्युनेमन, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, एडम ज़म्पा।
दक्षिण अफ्रीका टी20आई स्क्वॉड: एडन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, जॉर्ज लिंडे, क्वेना माफाका, सेनुरान मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, नकाबा पीटर, लुहान-द्रे प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, प्रेनेलन सुब्रायन, रासी वैन डेर डुसन।
ओवर समाप्त 4
21 रन • 1 विकेट
ऑस्ट्रेलिया: 41/2
CRR: 10.25 • RRR: 11.12 • 96b में 178 रन की ज़रूरत
टिम डेविड
12 (3b 3x4)
मिचेल मार्श
10 (6b 1x6)
वेना मफ़ाका
1-0-21-1
लुंगी एन्गिडी
1-0-3-0
