AUS vs PAK 2nd Test: विजय अभियान जारी रखेगा ऑस्ट्रेलिया,28 साल से है पाक को जीत का इंतजार

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 25, 2023, 10:44 PM IST

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मंगलवार से सीरीज का दूसरा टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। 28 साल से पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली जीत का इंतजार कर रहा है।

मेलबर्न: पहले मैच में बड़ी जीत से उत्साहित ऑस्ट्रेलिया मंगलवार से मेलबर्न में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में अपनी घरेलू धरती पर पाकिस्तान के खिलाफ पिछले 15 मैच से चले आ रहे विजय अभियान को आगे बढ़ाने का प्रयास करेगा। पाकिस्तान नवंबर 1995 के बाद ऑस्ट्रेलिया में कोई टेस्ट मैच नहीं जीत पाया है और मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले अगले मैच से पहले वह खिलाड़ियों की चोटिल होने की समस्या से जूझ रहा है।

Australia Cricket team

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

चोट से जूझ रहा है पाकिस्तानी खेमा

End of Feed