टेस्ट की 150वीं सालगिराह होगी बेहद खास, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होगा महामुकाबला

Australia vs England 150th Test Match: 2027 में टेस्ट क्रिकेट को 150 साल पूरे होने वाले हैं। इस मौके को और भी खास बनाने के लिए इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम एक दूसरे के खिलाफ दुनिया के सबसे प्रसिद्ध मैदानों में से एक एमसीजी में एक टेस्ट मैच खेलने वाले हैं।

Australia vs England 150th Test Match: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2027 में टेस्ट क्रिकेट के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एक विशेष टेस्ट की मेजबानी करने की घोषणा की है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ये ऐलान 18 अगस्त को किया है उन्होंने इसके साथ ही 2031 तक घरेलू टेस्ट के लिए अधिकतर कार्यक्रम जारी किए। कार्यक्रम को अंतिम रूप देते हुए, सीए ने क्रिकेट के सबसे सम्मानित प्रारूप का जश्न मनाने के लिए ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेल के सबसे पुराने प्रतिद्वंद्वियों के बीच विशेष टेस्ट की मेजबानी का खुलासा किया।

aus vs eng

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (फोटो- AP/X)

बता दें कि पहला टेस्ट मैच 15-19 मार्च को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 1877 में एमसीजी में खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया 45 रनों से विजयी हुआ था। सीए के सीईओ निक हॉकले ने बहुप्रतीक्षित 150वीं वर्षगांठ के लिए अपनी खुशी व्यक्त करते हुए इसे शिखर प्रारूप का एक अद्भुत उत्सव बताया।

End of Feed