AUS vs AFG World Cup 2023 Live Score Streaming (ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान विश्व कप मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): आज ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीमों के बीच विश्व कप 2023 के 39वें लीग मुकाबले में भिड़ंत होने जा रही है। दोनों ही टीमें सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम अबतक खेले 7 मैच में से 5 में जीत दर्ज करके अंक तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज है। वहीं अफगानिस्तान की टीम 7 मैच में 4 जीत और 8 अंक के साथ छठे पायदान पर। अगर इस मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम उलटफेर करने में सफल रही तो वो सेमीफाइनल की दौड़ में कंगारुओं के खिलाफ जीत के बाद बने रहेंगे। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम अफगानिस्तान को पटखनी देकर अपने कदम एक बार फिर सेमीफाइनल की ओर बढ़ा देगी। आईए जानते हैं कि इस मुकाबले का लुत्फ आप कब, कहां और कैसे उठा सकता हैं।
ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान, विश्व कप 2023 लाइव स्ट्रीमिंग
ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप का मैच कब खेला जाएगा? (Australia vs Afghanistan World Cup Match Date)
ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप का मुकाबला 07 नवंबर, 2023 (मंगलवार) को खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप का मैच कहां खेला जाएगा? (Australia vs Afghanistan World Cup Match Venue)
ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच वनडे विश्व कप का मैच मुंबई के वानखेड़ स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप का मुकाबला? (Australia vs Afghanistan World Cup Match Timing)
ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप 2023 का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी दोपहर 01:30 बजे होगा।
ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले विश्व कप के लीग मुकाबले को टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (Australia vs Afghanistan World Cup 2023 Live Telecast On TV)
ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान के बीच विश्व कप 2023 में खेले जाने वाले लीग दौर के मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं के चैनलों पर देख सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Australia vs Afghanistan World Cup Match Online Live Streaming)
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले विश्व कप 2023 के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी हॉट-स्टार ऐप पर देख सकते हैं।
