कैमरन ग्रीन पर अब आया ऑस्ट्रेलियाई कोच का बयान, रहाणे ने उठाया था सवाल

मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहम मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स की ओर से कैमरन ग्रीन ने गेंदबाजी नहीं की थी। मैच के बाद अजिंक्य रहाणे ने जब ग्रीन पर टिप्पणी की तो उसके बाद विवाद बढ़ गया। अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इस पर प्रतिक्रिया आई है।

कोलकाता नाईट राइडर्स के सबस महंगे खिलाड़ी और ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ गेंदबाजी नहीं की थी। इसको लेकर कप्तान रहाणे सहित कई पूर्व क्रिकेटरों ने सवाल उठाए थे। अब इस पूरे मसले पर ऑस्ट्रेलियाई कोच का बयान सामने आया है। एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा कि कैमरन ग्रीन से आईपीएल और आस्ट्रेलिया क्रिकेट को काफी उम्मीदें हैं। इस ऑलराउंडर में वह काबिलियत है जिससे वे इन उम्मीदों को संतुलित करते हुए अपने करियर को लगातार ऊंचाइयों की ओर ले जा सकते हैं।

Cameron Green

कैमरन ग्रीन (साभार-X)

रहाणे ने उठाया था सवाल

मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के पहले मैच में चोटिल ग्रीन के गेंदबाजी नहीं करने को लेकर पूछे गए सवाल पर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे की टिप्पणी से विवाद पैदा हो गया था। रहाणे से जब ग्रीन के गेंदबाजी ना करने का कारण पूछा गया तो उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कहा कि यह सवाल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछा जाना चाहिए। बाद में क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा केकेआर टीम प्रबंधन को उनकी चोट के बारे में पूरी तरह से पता था और वह 10-12 दिन और गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे।

End of Feed