AUS vs ENG Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने एशेज में जीत के साथ की शुरुआत, इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया

AUS vs ENG Highlights: ऑस्ट्रेविया ने ट्रेविस हेड और लाबुशेन की पारी के दम पर इंग्लैंड को हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया के सामने 205 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। हेड ने 83 गेंद में 123 रन की पारी खेली।

AUS vs ENG Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने एशेज में जीत के साथ शुरुआत की है। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट के तीसरे दिन ही उसने इंग्लैंड को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। ऑस्ट्रेलिया को चौथी पारी में 205 रन की दरकार थी, जिसे उसने ट्रेविस हेड की विस्फोटक शतकीय पारी के दम पर आसानी से हासिल कर लिया। हेड ने 83 गेंद में 123 रन की पारी खेली। हेड के अलावा मार्नस लाबुशेन ने 51 रन की पारी खेली। 172 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी केवल 132 रन बनाकर ढेर हो गई थी।

ENG vs AUS

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (साभार-AP)

पहली पारी में 40 रन की बढ़त लेने के बाद इंग्लैंड की दूसरी पारी महज 164 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड की शुरुआत एक बार फिर से खराब रही। टीम ने पांचवीं गेंद पर ही जैक क्रॉउली (0) का विकेट गंवा दिया था। यहां से बेन डकेट ने ओली पोप के साथ 65 रन की साझेदारी की। डकेट 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पोप ने 33 रन की पारी खेली। इंग्लैंड ने 76 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवाया। एक वक्त इंग्लैंड की टीम केव 104 रन के स्कोर पर 7 विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन आठवें विकेट के लिए गस एटकिंसन ने ब्रायडेन कार्स के साथ 50 रन की साझेदारी की। एटकिंसन 37 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कार्स ने 20 रन टीम के खाते में जोड़े। इन दोनों की पारी के दम पर इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 205 रन का लक्ष्य दिया। इस पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क और ब्रेंडन डोगेट ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि स्कॉट बोलैंड ने 4 विकेट निकाले।

End of Feed