विराट को कभी भी नकारा नहीं जा सकता, बोले- ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 2, 2024, 06:10 PM IST

Virat Kohli: आईपीएल से पहले विराट कोहली को लेकर चर्चा थी कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें जगह मिलेगी या नहीं। लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड हसी ने उनकी खूब तारीफ की। विराट आईपीएल के इस सीजन के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  1. विराट कोहली का वर्तमान फॉर्म
  2. डेविड हसी ने की तारीफ
  3. ऑरेंज कैप की सूची में टॉप पर विराट

Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड हसी का मानना है कि विराट कोहली ‘फिर से निखर’ गए हैं। उन्होंने इस भारतीय बल्लेबाज के स्ट्राइक रेट पर बहस के बीच इस चैंपियन खिलाड़ी को नजरअंदाज करने के खिलाफ चेतावनी दी। आईपीएल के मौजूदा सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के लिए सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में सबसे आगे होने के बावजूद कोहली को पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पर्याप्त आक्रामकता के साथ बल्लेबाजी नहीं करने के लिए कुछ आलोचना का सामना करना पड़ा।

Virat Kohli

विराट कोहली (साभार-IPL)

कोहली अभी राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं जिन्होंने तीन मैच में 141.4 के स्ट्राइक रेट से दो अर्द्धशतक के साथ 181 रन बनाए हैं। टी20 विश्व कप नजदीक होने के कारण टीम में कोहली की जगह भी चर्चा का विषय बनी हुई है। उन्होंने पिछले टूर्नामेंट में मेलबर्न में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए सबसे यादगार पारियों में से एक खेली थी।

End of Feed