ऑस्‍ट्रेलिया ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, कई दिग्‍गजों की हुई वापसी

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 10:16 AM IST

Australia squad for T20I series against West Indies: ऑस्‍ट्रेलिया ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ 5 अक्‍टूबर से शुरू होने वाली दो टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए टीम की घोषणा की। दिग्‍गज ओपनर डेविड वॉर्नर और स्‍टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श की टीम में वापसी हुई है। कैमरन ग्रीन और टिम डेविड को टीम में बरकरार रखा गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑस्‍ट्रेलिया और वेस्‍टइंडीज के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज
  • केन रिचर्डसन और एश्‍टन आगर को टी20 वर्ल्‍ड कप से पहले आराम दिया गया
  • मार्कस स्‍टोइनिस और मिचेल स्‍टार्क भी ऑस्‍ट्रेलियाई टीम से जुड़ेंगे

ब्रिस्‍बेन: ऑस्‍ट्रेलिया ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। स्‍टार बल्‍लेबाज डेविड वॉर्नर और ऑलराउंडर मिचेल मार्श की वापसी हुई है। ऑस्‍ट्रेलिया और वेस्‍टइंडीज के बीच दो टी20 इंटरनेशनल मुकाबले 5 व 7अक्‍टूबर को गोल्‍ड कोस्‍ट में खेले जाएंगे। दोनों टीमें इस तरह टी20 वर्ल्‍ड कप की तैयारी करेंगी। वॉर्नर और मार्श के अलावा मार्कस स्‍टोइनिस व मिचेल स्‍टार्क भी टीम में वापसी कर रहे हैं।

डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर

बता दें कि चार खिलाड़‍ियों- वॉर्नर (तैयारी प्रबंधन), मिचेल मार्श (एड़ी), स्‍टोइनिस (साइड) और स्‍टार्क (घुटने) ने भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में हिस्‍सा नहीं लिया था। इस बीच ऑस्‍ट्रेलिया ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ 16 सदस्‍यीय टीम में कैमरन ग्रीन और टिम डेविड को बरकरार रखा है। केन रिचर्डसन और एश्‍टन आगर को वर्ल्‍ड कप से पहले आराम दिया गया है।

End of Feed