ऑस्‍ट्रेलिया ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट के लिए दो प्रमुख खिलाड़‍ियों को टीम में जोड़ा

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Dec 5, 2022, 04:59 PM IST

Australia vs West Indies: ऑस्‍ट्रेलिया और वेस्‍टइंडीज के बीच दो मैचों की सीरीज का दूसरा व अंतिम टेस्‍ट मैच 8 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। ऑस्‍ट्रेलिया ने दूसरे टेस्‍ट के लिए अपनी टीम में तेज गेंदबाज लांस मॉरिस और माइकल नेसेर को टीम में शामिल किया है। मेजबान टीम ने पहला टेस्‍ट 164 रन के विशाल अंतर से जीता।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑस्‍ट्रेलिया और वेस्‍टइंडीज के बीच दूसरा टेस्‍ट एडिलेड में खेला जाएगा
  • ऑस्‍ट्रेलिया ने अपनी टीम में लांस मॉरिस और माइकल नेसेर को जोड़ा
  • ऑस्‍ट्रेलिया ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है

एडिलेड: क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया ने सोमवार को जानकारी दी है कि ऑस्‍ट्रेलिया (Australia Cricket team) ने वेस्‍टइंडीज (West Indies Cricket team) के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट के लिए अपनी टीम में वेस्‍टर्न ऑस्‍ट्रेलिया के तेज गेंदबाज लांस मॉरिस (Lance Morris) और क्‍वींसलैंड के पेसर माइकल नेसेर (Michael Neser) को जोड़ा है। ऑस्‍ट्रेलिया कप्‍तान पैट कमिंस (Pat Cummins) को क्‍वाड दर्द है, जिसके कारण वो चौथी पारी में गेंदबाजी नहीं कर सके थे। ऑस्‍ट्रेलिया ने पहले टेस्‍ट में वेस्‍टइंडीज को 164 रन के विशाल अंतर से हराया था।

lance morris

लांस मॉरिस

कमिंस ने चोट के बाद खुद को फील्डिंग तक सीमित रखा और उन्‍होंने खुद की हौसला अफजाई की है कि वो दूसरे टेस्‍ट में समय पर पूर्ण फिटनेस में लौट आएंगे। अगर कमिंस फिट होने में नाकाम रहे तो उनकी जगह स्‍कॉट बोलैंड को जगह मिल सकती है, जिन्‍होंने 9.55 की औसत से 18 टेस्‍ट विकेट लिए हैं। इसमें पिछले साल इंग्‍लैंड के खिलाफ मेलबर्न में पहली व दूसरी पारी में 6-7 विकेट लेना शामिल है।

End of Feed