INDWA vs AUSWA: एलिसा हीली की पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए को दी पटखनी

INDWA vs AUSWA: ऑस्ट्रेलिया ए ने एलिसा हीली की शानदार शतकीय पारी के दम पर भारत ए को हरा दिया। स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली ने बाद 137 रन की पारी खेली। भारत ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रन का स्कोर खड़ा किया था।

INDWA vs AUSWA: स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली की नाबाद 137 रन की पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ए ने रविवार को यहां भारत ए के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में नौ विकेट से जीत दर्ज की। भारत ने शुक्रवार को दूसरे मैच में दो विकेट से जीत हासिल कर तीन मैचों की श्रृंखला 2-0 से अपने नाम कर ली थी। भारतीय टीम ने पहले मैच में तीन विकेट से जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा के 52 और विकेटकीपर यास्तिका भाटिया के 54 गेंदों में 42 रन की बदौलत 216 रन बनाए, लेकिन पूरी टीम 47.4 ओवर में आउट हो गई।

Alyssa Healy INDW vs AUSW

एलिसी हीली (साभार-ICC X)

ऑस्ट्रेलिया ए की कप्तान ताहलिया मैकग्रा ने आठ ओवर में 49 रन देकर तीन विकेट चटकाए। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने केवल 27.5 ओवर में एक विकेट पर 222 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। हीली ने 84 गेंद की अपनी पारी में तीन छक्के और 23 चौके लगाए।

End of Feed