AUS vs WI Match Preview: सीरीज गंवा चुकी वेस्टइंडीज के सामने नाक बचाने की चुनौती, क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया

AUS vs WI Match Preview: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट शनिवार देर रात शुरू होगा। 3 मैच की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया पहले ही 2-0 से आगे है और उसके पास क्लीन स्वीप करने का सुनहरा मौका है। वहीं दूसरी ओर वेस्टइंडीज के सामने अपनी नाक बचाने की चुनौती होगी।

AUS vs WI Match Preview: 3 मैच की टेस्ट सीरीज में पहले ही 2-0 से अजेय बढ़त बना चुकी ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी। यह मुकाबला शनिवार देर रात तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत होने जा रही है। ऑस्ट्रेलिया तीन मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना चुका है। ऐसे में जमैका में खेला जाने वाला सीरीज का यह अंतिम टेस्ट मैच मेजबान टीम के लिए सम्मान की लड़ाई होगा। यह 'पिंक बॉल टेस्ट' मैच है, जो भारतीय समयानुसार शनिवार देर रात शुरू होगा। गुलाबी गेंद टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है। ऐसे में कैरेबियाई टीम के सामने बड़ी चुनौती है। इससे पहले, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बारबाडोस में खेले गए पहले टेस्ट को 159 रन से अपने नाम किया था। ग्रेनेडा में खेले गए दूसरे मुकाबले को 133 रन से जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया।

Aus vs WI Match Preview

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज तीसरा टेस्ट (साभार-X ICC)

ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस सीरीज में ट्रेविस हेड ने चमक बिखेरी है, जिन्होंने चार पारियों में 47 की औसत के साथ 188 रन बनाए हैं। हेड सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। हेड के अलावा एलेक्स कैरी, उस्मान ख्वाजा और बीयू वेबस्टर वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को परेशान कर सकते हैं। इनके अलावा पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन टीम की गेंदबाजी को मजबूती देते हैं।

End of Feed