AUS vs WI 2nd T20 Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीड के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला सबीना पार्क जमैका में खेला जाएगा। पहले टी20 में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की थी, लेकिन गेंदबाजी सही नहीं हो पाई और शुरुआती विकेट गंवाने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबला 3 विकेट से अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ऑस्ट्रेलिया के सामने 190 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल ओवेन और कैमरन ग्रीन की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर जरूरी रन बना लिए। ओवेन ने 27 गेंद में 50 जबकि ग्रीन ने 26 गेंद में 51 रन की पारी खेली थी। दूसरे मुकाबले में इन दो खिलाड़ियों पर खास नजर होगी, दूसरी तरफ शाई होप एंड कंपनी की कोशिश सीरीज में बने रहने की होगी। यदि आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज दूसरा टी20 मुकाबला (साभार-X)
कब होगा ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला (AUS vs WI 2nd T20I Match Date)
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 22 जुलाई, बुधवार को खेला जाएगा।
कहां होगा ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला (AUS vs WI 2nd T20I Match Venue)
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला सबीना पार्क जमैका में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला (AUS vs WI 2nd T20I Match Timing)
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयनुसार बुधवार सुबह 5.30 बजे होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले 5 बजे होगा।
टीवी पर कहां देखें ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला (AUS vs WI 2nd T20I Match On Tv)
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला टीवी पर नहीं प्रसारित होगा।
कहां देखें कब ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (AUS vs WI 2nd T20I Match Live Streaming)
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप (Fancode App) पर देखी जा सकती है।
ऑस्ट्रेलिया टीम (Australia Squad): मिशेल ओवेन, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मिशेल मार्श (कप्तान), कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, एडम ज़म्पा, कूपर कोनोली, नाथन एलिस, आरोन हार्डी, मैथ्यू कुहनेमन, बेन ड्वार्शुइस
वेस्टइंडीज टीम (West Indies Squad): एविन लुईस, ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, जेडिया ब्लेड्स, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेस, गुडाकेश मोटी।
