AUS vs SA 3rd Test Day 3: दुविधा में फंसा ऑस्ट्रेलिया, क्लीन स्वीप की उम्मीदों पर मौसम की मार

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 6, 2023, 03:07 PM IST

Australia vs South Africa 3rd Test Day 3 Highlights: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम दुविधा में फंस गई है। बारिश और खराब रोशनी के कारण पहले दो दिन मैच विलंब से शुरू हुआ और शुक्रवार को कोई खेल नहीं हो सका।

AUS vs SA 3rd Test: खराब मौसम के कारण दक्षिण अफ्रीका का सूपड़ा साफ करके विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में जगह पक्की करने की की आस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर पानी फिरता दिख रहा है क्योंकि तीसरा टेस्ट ड्रॉ की ओर अग्रसर है। बारिश और खराब रोशनी के कारण पहले दो दिन मैच विलंब से शुरू हुआ और शुक्रवार को कोई खेल नहीं हो सका । आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में चार विकेट पर 475 रन बना लिये हैं और उस्मान ख्वाजा 195 के स्कोर पर क्रीज पर हैं।

AUS vs SA 3rd Test: Rain in Sydney

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टेस्ट

अब आस्ट्रेलिया दुविधा में है कि उसे बाकी दो दिन में कितने रन बनाने होंगे और दक्षिण अफ्रीका को दूसरी बार आउट करने के लिये कितना समय लगेगा क्योंकि पिच स्पिनरों की मदद नहीं कर रही है। यहां शुक्रवार की सुबह से ही बारिश हो रही है जिससे मैदानकर्मियों को फील्ड तैयार करने का मौका ही नहीं मिला। पहले दो टेस्ट के साथ आस्ट्रेलिया श्रृंखला पहले ही जीत चुका है । तीसरा टेस्ट जीतने पर जून में इंग्लैंड में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में उसकी जगह पक्की हो जाती।

End of Feed