AUS vs SA 2nd ODI Pitch Report: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट

AUS vs SA 2nd ODI Pitch Report In Hindi Today Match: आज (22 August 2025) ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की द्विपक्षीय सीरीज का दूसरा व अहम वनडे मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच मैक्के में खेला जाएगा। सीरीज के पहले वनडे मैच में मेहमान दक्षिण अफ्रीकी टीम ने जीत हासिल करके शुरुआती बढ़त हासिल कर ली थी, ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में बने रहने के लिए आज का मैच जीतना ही होगा। यहां हम जानेंगे आज होने वाले ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट और इस नए मैदान से जुड़े आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज 2025
  • ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब दूसरा वनडे खेला जाएगा
  • सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला मैक्के में आयोजित होगा

AUS vs SA 2nd ODI Pitch Report In Hindi Today Match: तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे मैच में आज मेजबान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम और मेहमान दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम (Australia vs South Africa 2nd ODI) के बीच खेला जाएगा। इस बार मैच का आयोजन एक नए वेन्यू मैक्के (Mackay) में होने जा रहा है। इससे पहले, इस सीरीज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 297 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था, जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 40.5 ओवर में 198 रन पर ही सिमट गई थी। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीकी टीम इस सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। अगर आज दूसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका जीतने में सफल रही तो वो सीरीज पर कब्जा जमा लेगी। इसलिए आज का मैच मेजबान ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी अहम हो जाता है क्योंकि सीरीज में बराबरी करने के लिए उसे ये मैच जीतना ही होगा। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे मैच की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक 10:00 बजे होगी। दक्षिण अफ्रीकी वनडे टीम की कप्तानी तेम्बा बावुमा कर रहे हैं। जबकि ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम की अगुवाई मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) करेंगे।

AUS vs SA 2nd ODI Pitch Report Today Match

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट (X/ICC/Instagram/TembaBavuma)

आज होने वाले ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे मैच से पहले आपको बताते हैं कि अब तक ODI क्रिकेट इतिहास में इन दोनों टीमों का आमने-सामने का ट्रैक रिकॉर्ड व आंकड़े क्या कुछ कहते हैं। इन दोनों टीमों के बीच अब तक वनडे इतिहास में 111 मुकाबले हो चुके हैं जिनमें 56 मुकाबले दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम ने जीते हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 51 मैचों में दक्षिण अफ्रीका को मात देने में सफलता हासिल की है। जबकि, दिलचस्प बात ये है कि इन दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैच टाई भी हुए हैं। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था। ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर इन दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए वनडे मैचों के आंकड़ों पर नजर डालें तो, यहां ऑस्ट्रेलिया में दोनों टीमो के बीच अब तक 40 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इसमें पिछला मैच जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीका एक कदम आगे निकल गई है। अब ऑस्ट्रेलिया में दक्षिण अफ्रीका ने 20 वनडे मैच जीते हैं, जबकि मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 19 बार दक्षिण अफ्रीका को अपने घर में हराया है।

End of Feed