AUS vs PAK Preview, World Cup 2023: आज ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान की टक्कर, जानिए इस मैच से जुड़ी सभी खास बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2023, 06:00 AM IST

AUS vs PAK Preview, World Cup 2023: आज आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा। ये मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

AUS vs PAK Preview, World Cup 2023 Today: परिपक्वता की पर्याय आस्ट्रेलिया और आक्रामकता की मिसाल पाकिस्तान की टीमें विश्व कप के मुकाबले में शुक्रवार को जब आमने सामने होंगी तो उन्हें खेल के हर विभाग में सुधार करके अपने रसूख के मुताबिक प्रदर्शन करना होगा। पाकिस्तान को दबाव में बेखौफ क्रिकेट खेलने के लिये जाना जाता है लेकिन इस बार भारत के खिलाफ महा मुकाबले में 1992 चैम्पियन टीम दबाव नहीं झेल सकी । भारत ने बिल्कुल एकतरफा अंदाज में सात विकेट से जीत दर्ज की ।

World Cup 2023, AUS vs PAK Today Match Preview

ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान मैच प्रिव्यू (AP)

श्रीलंका के खिलाफ हैदराबाद में प्रदर्शन भले ही अच्छा रहा हो लेकिन श्रीलंका का आक्रमण भी आला दर्जे का नहीं था । अब सामना आस्ट्रेलिया से है और पांच बार की चैम्पियन टीम अपनी ही समस्याओं से जूझ रही है । आस्ट्रेलिया की चुनौती इस समय भारत की तरह दुश्वार भले ही नहीं हो लेकिन उसे हराना आसान नहीं होगा।

End of Feed