AUS vs PAK: T20 सीरीज से पहले पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने भरी हुंकार

पाकिस्तान के नए कप्तान मोहम्मद रिजवान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले मेजबान टीम का सूपड़ा साफ करने की हुंकार भरी है। जानिए रिजवान ने क्या कहा?

कराची: पाकिस्तान के सफेद गेंद के कप्तान मोहम्मद रिजवान को ऑस्ट्रेलिया में आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला जीतने का भरोसा है और वह घरेलू टीम पर वाइटवॉश करने पर निगाहें लगाये हैं। रिजवान की अगुआई वाली पाकिस्तानी टीम ने 2002 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसकी ही सरजमीं पर वनडे श्रृंखला में हराकर सभी को हैरान कर दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन ने पर्थ में निर्णायक वनडे में अपने पांच सीनियर खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया था।

Mohammad Rizwan

मोहम्मद रिजवान

ऑस्ट्रेलिया के अहम खिलाड़ी नहीं खेलेंगे सीरीज में

इस अहम मैच में खिलाड़ियों को आराम देने की पूर्व खिलाड़ियों ने काफी आलोचना की जबकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉकले ने भी इस नतीजे पर निराशा व्यक्त की थी। पाकिस्तान के सफेद गेंद के कोच जेसन गिलेस्पी कह चुके हैं कि यह देखना निराशाजनक था कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला को इतना प्रोमोट नहीं किया।

End of Feed