Who Won The Toss Today, AUS vs PAK, Australia vs Pakistan 2nd T20 Match Toss Live: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। सीरीज के पहले मुकाबले का रोमांच बारिश ने फीका कर गया था। बारिश के कारण तय यह मैच सात-सात ओवर का खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने तूफानी पारी खेलकर 7 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 93 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल ने 226.31 की स्ट्राइक रेट से 19 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से सबसे ज्यादास 43 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तान की टीम 7 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 64 रन बना सकी। टीम का एक खिलाड़ी 20 रन का स्कोर छू सका। पाकिस्तान टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान खाता तक नहीं खोल पाए, जबकि बाबर आजम सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। अब दोनों टीमों की नजर दूसरे मुकाबले में जीत पर है।
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान का मुकाबला आज। (फोटो- Pakistan Cricket X)
सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी।
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान टॉस टाइम ( AUS vs PAK 2nd T20 Match Toss Time)
- 1:00 PM
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान स्टेडियम (AUS vs PAK 2nd T20 Match Venue)
- सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 (Australia Playing-11)
मैथ्यू शॉर्ट, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, जोश इंगलिस (विकेट कीपर/कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, आरोन हार्डी, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जम्पा, स्पेंसर जॉनसन।
पाकिस्तान की प्लेइंग-11 (Pakistan Playing-11)
साहिबजादा फरहान, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान, आगा सलमान, इरफान खान, अब्बास अफरीदी, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, सुफियान मुकीम।
ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड (Australia Squads)
टिम डेविड, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मैथ्यू शॉर्ट, कूपर कोनोली, आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, जोश इंग्लिस(कप्तान), जेवियर बार्टलेट, स्पेंसर जॉनसन, नाथन एलिस, एडम जम्पा।
पाकिस्तान का स्क्वॉड (Pakistan Squads)
अराफात मिन्हास, बाबर आजम, ओमैर यूसुफ, इरफान खान, आगा सलमान, जहांदाद खान, हसीबुल्लाह खान, मोहम्मद रिजवान(कप्तान), साहिबजादा फरहान, उस्मान खान, हारिस रऊफ, अब्बास अफरीदी, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम।
