AUS vs PAK 3rd T20 Pitch Report: ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान तीसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

AUS vs PAK 3rd T20 Pitch Report In Hindi: आज (18 November 2024) ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का आखिरी मैच खेला जाने वाला है। तीसरे टी20 मैच का आयोजन होबार्ट में किया जाएगा। दोनों टीमों के बीच खेली जा रही इस सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने पहले से ही 2 मैच में विजय प्राप्त करके जीत लिया है। ऐसे में पाकिस्तान क्लीन स्वीप से बचने उतरेगी। यहां हम जानेंगे ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पिच रिपोर्ट और होबार्ट मैदान के खास आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20
  • होबार्ट के बेलेरिव ओवल स्टेडियम में किया जाएगा।
  • ऐसा रहेगा पिच का हाल

AUS vs PAK 3rd T20 Pitch Report In Hindi Today Match: मेजबान ऑस्ट्रेलिया और मेहमान पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के बीच आज तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की द्विपक्षीय सीरीज का आखिरी मैच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीसरा टी20 मुकाबला होबार्ट (Hobart) के बेलेरिव ओवल (Bellerive Oval) मैदान पर खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच इससे पहले खेले गए सीरीज को दोनों मैचों को ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक तरीके से जीत लिया है। टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करेंगे विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस (Josh Inglis) और पाकिस्तानी टीम की कमान मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) के हाथों में होगी। पहला टी20 मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा।

aus vs pak 3rd t20 pitch report in hindi

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान तीसरा टी20ई मैच पिच रिपोर्ट

आज पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले पहले टी20 मुकाबले से पहले इन दोनों टीमों के आंकड़े पर गौर फरमाते हैं। इन दोनों टीमों के बीच अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में 27 मैच खेले जा चुके हैं। इन मुकाबलों में 13 बार पाकिस्तानी टीम को जीत हासिल हुई है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम 13 मैचों में पाकिस्तान को मात देने में सफल रही है। वहीं एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था। बात ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर हुए टी20 मैचों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच यहां 6 टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिनमें 5 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा था। यानी ऑस्ट्रेलिया में अब भी पाकिस्तान को टी20 में अपनी जीत का खाता खोलना बाकी है। आज खेले जाने वाले पहले टी20 मैच में कई खिलाड़ियों पर फैंस की नजरें रहेंगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम की उम्मीदें जेक फ्रेजर-मैकगर्क (Jake Fraser-McGurk), ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell), मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) और टिम डेविड (Tim David) जैसे शानदार खिलाड़ियों पर टिकी होंगी। वहीं, पाकिस्तानी टीम की तरफ से कप्तान रिजवान के अलावा बाबर आजम (Babar Azam), शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) और हारिस राऊफ (Haris Rauf) से सबसे ज्यादा उम्मीदें रहेंगी।

End of Feed