AUS vs PAK 2nd T20 Pitch Report: ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

AUS vs PAK 2nd T20 Pitch Report In Hindi: आज (16 November 2024) मेजबान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम और पाकिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा मैच सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 29 रन से मात देकर सीरीज में शुरुआती बढ़त हासिल कर ली थी इसलिए आज पाकिस्तान को सीरीज में बने रहने के लिए किसी भी हाल में जीत दर्ज करनी ही होगी। यहां हम बताएंगे ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान टी20 सीरीज 2024
  • आज ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच होगा
  • दूसरे टी20 मैच का आयोजन सिडनी में किया जाएगा

AUS vs PAK 2nd T20 Pitch Report In Hindi Today Match: तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में आज मेहमान पाकिस्तान टीम का दूसरे टी20 मैच में मुकाबला मेजबान ऑस्ट्रेलिया से होगा। इस टी20 सीरीज का दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया के सिडनी (Sydney) शहर के प्रतिष्ठित सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। वनडे सीरीज में जीत के बाद पाकिस्तानी टीम टी20 सीरीज के पहले मैच में हार गई, जिसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास 1-0 की बढ़त है, अगर आज ऑस्ट्रेलिया जीतने में सफल रहा तो पाकिस्तान सीरीज नहीं जीत पाएगा। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच सिडनी टी20 मैच आप भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:30 बजे से देख सकेंगे। सीरीज में पाकिस्तानी टीम की कमान मोहम्मद रिजवान (Mohammed Rizwan) के हाथों में है। ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान जोश इंग्लिस (Josh Inglis) हैं।

AUS vs PAK 2nd T20 Pitch Report Today Match

ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच आज होने वाले दूसरे टी20 मैच से पहले आइए एक नजर डाल लेते हैं टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में दोनों टीमों के आमने-सामने के आंकड़ों पर। अब तक ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 26 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें 13 मुकाबलों में पाकिस्तानी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को मात देने में सफलता हासिल की है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 12 बार पाकिस्तान को शिकस्त दी है। दूसरे टी20 में आज जीत दर्ज करके ऑस्ट्रेलिया इन आंकड़ों को बराबर करने का प्रयास करेगी। अब तक इतिहास में ऑस्ट्रेलिया में इन दोनों टीमों के बीच पांच टी20 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें चार मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने जीते, एक मैच बेनतीजा रहा। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का अब भी ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर पहली जीत दर्ज करना बाकी है और वो इसके लिए पूरा प्रयास करने वाले हैं।

End of Feed