AUS vs PAK 1st Test: पाकिस्तान के खिलाफ मैच में सिर्फ उस्मान ख्वाजा बांह में काली पट्टी बांधकर उतरे, ये है वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 14, 2023, 02:18 PM IST

AUS vs PAK 1st Test, Usman Khawaja wears Black Band: पर्थ में आज से शुरू हुए ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम का सिर्फ एक खिलाड़ी बांह में काली पट्टी बांधे नजर आया। ये खिलाड़ी हैं उस्मान ख्वाजा। एक दिन पहले उनके जूते पर लिखे संदेशों और उन पर आईसीसी का लगाया बैन अब इस मुकाम पर आकर खड़ा हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान पहला टेस्ट मुकाबला
  • उस्मान ख्वाजा काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे
  • आईसीसी के फैसले के विरोध में लिया गया फैसला

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) को उन जूतों को पहनने की अनुमति नहीं दी गयी जिस पर उन्होंने ‘‘सभी जीवन समान हैं’’ का संदेश लिखा था जिससे वह पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला के शुरूआती क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बांह पर का काली पट्टी बांधकर उतरे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को ख्वाजा को उन जूतों को पहनने की अनुमति नहीं दी जिस पर उन्होंने जाहिर तौर पर गाजा के संदर्भ में कुछ संदेश लिखे थे।

AUS vs PAK 1st Test, Usman Khawaja Wears Black Band

उस्मान ख्वाजा (AP)

पाकिस्तानी मूल के इस क्रिकेटर ने मंगलवार को अभ्यास सत्र के दौरान जो जूते पहन रखे थे उन पर ‘‘सभी जीवन समान हैं’’ और ‘‘स्वतंत्रता मानव का अधिकार है’’ जैसे संदेश लिखे हुए थे। आईसीसी के नियम टीम की पोशाक या उपकरणों पर राजनीति या धार्मिक बयान के प्रदर्शन की अनुमति नहीं देते हैं।

End of Feed