AUS vs NZ: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दूसरा टेस्ट, न्यूजीलैंड को जीत के लिए 6 विकेट की दरकार

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 10, 2024, 04:06 PM IST

Australia vs New Zealand 2nd Test Highlights: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने दमदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को हिला कर रख दिया है। मैच में चौथे दिन रोमांच देखने को मिलेगा।

Australia vs New Zealand 2nd Test Highlights: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया को रोमांचक मोड़ पर पहुंचे दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में जीत के लिए 202 रन जबकि न्यूजीलैंड को छह विकेट की जरूरत है। मैच में तीन दिन का खेल समाप्त हो गया है और इसका नतीजा चौथे दिन आने की संभावना है।

AUS vs NZ 2nd Test

ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड

पहली पारी में 82 रन से पीछे रहने वाले न्यूजीलैंड की तरफ से दूसरी पारी में चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाए। रचिन रविंद्र ने 82, टॉम लैथम ने 73, डेरिल मिशेल ने 58 और केन विलियमसन ने 51 रन का योगदान दिया। इनके अलावा स्कॉट कुगलेइज़न की 49 गेंदों में 44 रन की तूफानी पारी खेली जिससे न्यूजीलैंड 372 रन बनाने में सफल रहा।

End of Feed