AUS vs ENG Match Toss Update: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का मुकाबला आज

AUS vs ENG Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: चैंपियंस ट्रॉफी में आज ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

AUS vs ENG Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: चैंपियंस ट्रॉफी के चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना इंग्लैंड से होगा। दो बार चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुकी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की राइवलरी किसी से छुपी नहीं है और लाहौर में होने वाले इस मुकाबले में रनों का अंबार देखने को मिल सकता है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम इस चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में मोमेंटम की तलाश में होगी। दोनों ही टीम हारकर यहां पहुंची है। इंग्लैंड को भारत के हाथों क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है तो ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका से हार मिली है।

aaj ka toss Kaun Jeeta.

Aus vs ENG aaj ka toss Kaun Jeeta

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट में अपनी पूरी ताकत से नहीं उतर पाया है। कप्तान पैट कमिंस सहित जोश हेजलवुड, मिचेल मार्श और मार्कस स्टोइनिस जैसे खिलाड़ियों के न होने से ऑस्ट्रेलिया के लिए यहां अच्छा कर पाना थोड़ा मुश्किल लग रहा है। यह ग्रुप बी का दूसरा मुकाबला है और पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को पटखनी दी थी।

End of Feed