AUS vs ENG 4th Test Day one: बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन गिरे रिकॉर्ड 20 विकेट, ड्राइविंग सीट पर फिर ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज के मेलबर्न में शुरू हुए चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन पर्थ की तरह विकेटों की झड़ी लग गई। बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन के खेल में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार के मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान पर शुरू हुए बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन विकेटों की झड़ी लगी गई। एमसीजी के खचाखच भरे मैदान पर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लिश गेंदबाजों में अपने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए मेजबान टीम को 45.2 ओवर में 152 रन पर ढेर कर दिया। जोश टंग ने इंग्लैंड के लिए 45 रन देकर पांच विकेट लिये।

Australia Cricket team

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

पहली पारी में 110 रन पर ढेर हुआ इंग्लैंड

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम के बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की मेहनत पर पानी फेर दिया और पूरी टीम 29.5 ओवर में 110 रन पर ढेर हो गई। सीरीज में 3-0 की विजयी बढ़त बना चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम 42 रन की बढ़त हासिल करने में सफल रही। माइकल नेसेर ने 45 रन देकर चार विकेट लिये। इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने बगैर किसी नुकसान के 4 रन बना लिए हैं,सके पास अब 46 रन की बढ़त हो गई है। स्कॉट बोलैंड 4 और ट्रेविस हेड 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।

End of Feed