AUS vs ENG 4th Ashes Test Highlights: बॉक्सिंग डे टेस्ट में इंग्लैंड ने मारा विनिंग पंच, 15 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में चखा जीत का स्वाद

इंग्लैंड के खिलाफ मेलबर्न में खेले गए एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के दूसरे ही दिन मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड का इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पिछले 15 साल से चला आ रहा हार का सिलसिला खत्म हो गया।

मेलबर्न: इंग्लैंड ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले गए चौथे एशेज टेस्ट क्रिकेट मैच में चार विकेट से जीत दर्ज करके ऑस्ट्रेलिया में पिछले 18 मैच में जीत हासिल नहीं कर पाने का सिलसिला रोक दिया। इंग्लैंड श्रृंखला के पहले तीन टेस्ट मैच हार गया था जिससे ऑस्ट्रेलिया ने केवल 11 दिन में एशेज अपने पास बरकरार रखी थी। इंग्लैंड ने हालांकि चौथे टेस्ट मैच को दो दिन के अंदर जीतकर ऑस्ट्रेलिया की क्लीन स्वीप करने की उम्मीद पर पानी फेर दिया।

England Cricket team

इंग्लैंड क्रिकेट टीम

129 साल में पहली बार हुआ ऐसा

ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में पहला मैच दो दिन से जीता था। यह 129 वर्षों में पहला अवसर है जबकि किसी एक श्रृंखला के दो मैच दो दिन में समाप्त हो गए। इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया में इससे पहले आखिरी बार 2010-11 की श्रृंखला में मैच जीता था। उसने तब यह श्रृंखला 3-1 से अपने नाम की थी। इसके बाद इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में खेले गए लगभग 15 वर्षों में 18 टेस्ट मैचों में से 16 मैच हारे थे जबकि बाकी दो मैच ड्रॉ रहे।

End of Feed