AUS vs ENG 3rd Test: एशेज सीरीज पर कब्जा करने के करीब पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड टेस्ट में जीत से चार विकेट दूर

ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के एडिलेड में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में जीत के करीब पहुंच गई है। पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम सीरीज जीत से भी 4 कदम दूर है। जानिए कैसा रहा मैच के चौथे दिन के खेल का हाल?

एडिलेड: इंग्लैंड की एशेज में बने रहने की बेताब कोशिश को शनिवार को उस समय करारा झटका लगा जब नाथन लॉयन ने एक के बाद एक तीन विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में जीत और श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल करने के करीब पहुंचा दिया। इंग्लैंड की टीम जब 435 रन के रिकार्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए एशेज में अपनी उम्मीदों को जीवंत रखने की कोशिश कर रही थी तब लियोन ने उप कप्तान हैरी ब्रूक (30) को बोल्ड, कप्तान बेन स्टोक्स (05) को बोल्ड और सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली (85) को स्टंप आउट करके इंग्लैंड के खेमे में खलबली मचा दी।

AUS vs ENG 3rd Test Day Four

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट चौथा दिन हाईलाइट्स

इंग्लैंड ने दूसरी पारी में गंवाए 207 रन पर 6 विकेट

इंग्लैंड ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक छह विकेट पर 207 रन बनाए हैं और वह अभी लक्ष्य से 228 रन पीछे है। पहली पारी में 371 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 349 रन बनाए। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 286 रन बनाए थे। क्रॉली और ब्रूक ने 68 रन की साझेदारी करके इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट पर 109 रन से 177 रन तक पहुंचाया। ऐसे में लियोन ने गेंद संभाली और अपनी दूसरी ही गेंद पर सफलता हासिल की। उन्होंने इस बीच केवल आठ रन देकर तीन विकेट लिए जिससे इंग्लैंड का स्कोर छह विकेट पर 194 रन हो गया। आउट होने वाले बल्लेबाजों में स्टोक्स भी शामिल थे। वह टर्न लेती हुई गेंद को समझने में नाकाम रहे जो उनके ऑफ स्टंप से जा लगी।

End of Feed