LIVEAUS vs AFG Match Highlights: मैक्सवेल के दोहरे शतक से ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की यादगार जीत, टूटा अफगानिस्तान का सपना

AUS vs AFG Match Highlights: मैक्सवेल के दोहरे शतक से ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की यादगार जीत, टूटा अफगानिस्तान का सपना
ग्लेन मैक्सवेल की क्रिकेट इतिहास की सबसे यादगार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के जबड़े से जीत छीन ली। मैक्सवेल ने 91 रन पर 7 विकेट खोने के बाद ऑस्ट्रेलिया को न केवल मुश्किल से उबारा बल्कि कप्तान पैट कमिंस के साथ दो सौ रन से ज्यादा की साझेदारी करके और विश्व कप इतिहास का तीसरा दोहरा शतक जड़तक अपनी टीम को 3 विकेट से यादगार जीत दिला दी। मैक्सवेल 128 गेंद में 201 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 21 चौके और 10 छक्के जड़े।
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 39वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीम आमने-सामने है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 50 ओवर की समाप्ति पर 291 रन बनाए हैं। टीम की तरफ से रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने शानदार शुरुआत की हालांकि गुरबाज 8वें ओवर में आउट हो गए। गुरबाज के विकेट के बाद रहमत शाह ने तीखे प्रहार किए लेकिन वे भी 25वें ओवर में चलते बने। उनके विकेट के बाद इब्राहिम जादरान और हशमतुल्लाह शाहिदी ने शानदार साझेदारी की और टीम को आगे बढ़ाया। कप्तान के विकेट के बावजूद जादरान टीके रहे और वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक जड़ने वाले पहले अफगानिस्तान के खिलाड़ी बन गए। जादरान की पारी ऐतिहासिक थी और इसी के चलते टीम इतने बड़े लक्ष्य तक पहुंच पाई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जॉश हेजलवुड ने 2 विकेट झटके। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शुरुआती 4 विकेट सिर्फ 49 रन पर खो दिए हैं।
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (डब्ल्यू), राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (डब्ल्यू), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (सी), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड
दोनों ही टीमों की निगाहें सेमीफाइनल के टिकट पाने पर होगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल तीसरे नंबर पर है और उसके 10 अंक है। वे मैच जीतते ही सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं अफगानिस्तान के भी 8 अंक है वे अगर इसे जीत जाती है तो सेमीफाइनल के और करीब पहुंच जाएगी।
AUS vs AFG Live Cricket Score: खेली विश्व कप इतिहास की सबसे यादगार पारी
ग्लेन मैक्सवेल ने लक्ष्य का पीछा करते हुए विश्व कप इतिहास की सबसे यादगार पारी खेली है।
AUS vs AFG Live Cricket Score: मैक्सवेल ने जड़ा दोहरा शतक
ग्लेन मैक्सवेल ने 128 गेंद में नाबाद 201 रन की यादगार पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। उन्होंने अपनी पारी में 21 चौके और 10 छक्के जड़े। वो वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बने।
AUS vs AFG Live Cricket Score: मैक्सवेल के दोहरे शतक से जीता ऑस्ट्रेलिया
ग्लेन मैक्सवेल के आतिशी दोहरे शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को पटखनी दी। छक्के के साथ जीता ऑस्ट्रेलिया।
AUS vs AFG Live Cricket Score: मैक्सवेल ने जड़ा छक्का, जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को चाहिए 6 रन
ग्लेन मैक्सवेल ने मुजीब उर रहमान की गेंद पर लगातार दो छक्के जड़कर स्कोर को 7 विकेट पर 283 रन तक पहुंचा दिया। वो दोहरे शतक से 5 रन दूर हैं।
AUS vs AFG Live Cricket Score: ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 46 ओवर में 7 विकेट पर 271 रन
ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए 292 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 46 ओवर में 7 विकेट पर 271 रन बना लिए हैं। जीत के लिए उसे 21 रन 24 गेंद में बनाने हैं।
AUS vs AFG Live Cricket Score:ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए चाहिए 30 गेंद में 25 रन
ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के लिए 30 गेंद में 25 रन और बनाने हैं। मैक्सवेल 119 गेंद में 177 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरे छोर पर पैट कमिंस 11(66) रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
AUS vs AFG Live Cricket Score: मैक्सवेल बने विश्व कप 2023 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज
ग्लेन मैक्सवेल 114 गेंद में 176 रन बनाकर विश्व कप 2023 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने क्विंटन डिकॉक का 174 रन का रिकॉर्ड तोड़ा।
AUS vs AFG LIVE SCORE: ग्लेन मैक्सवेल का धमाल जारी
चोट के बावजूद ग्लेन मैक्सवेल रुकने के नाम नहीं ले रहे हैं। वो 113 गेंद में 170 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनका साथ 66 गेंद में 11 रन बनाकर पैट कमिंस दे रहे हैं। जीत के लिए 36 गेंद में ऑस्ट्रेलिया को 32 रन और बनाने हैं।
AUS vs AFG Live Cricket Score: मैक्सवेल ने 104 गेंद में जड़े 151 रन
चोट के बावजूद मैक्सवेल ने 104 गेंद में चौका जड़कर 151 रन पूरे कर लिए।
AUS vs AFG LIVE SCORE: जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को चाहिए 54 गेंद में 55 रन
जांघ की मासपेशियों में खिंचाव की वजह से ग्लेन मैक्सवेल संघर्ष कर रहे हैं। जीत के लिए 55 रन अब 54 गेंद में चाहिए।
AUS vs AFG LIVE SCORE: ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए चाहिए 60 गेंद में 60 रन
ऑस्ट्रेलिया ने ग्लेन मैक्सवेल की 142 रन की पारी की बदौलत 40 ओवर में 232 रन बना लिए हैं। जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 60 गेंद में 60 रन और बनाने हैं।
AUS vs AFG LIVE SCORE: ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए चाहिए 78 गेंद में 78 रन
ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 78 गेंद में 78 रन और बनाने हैं। मैक्सवेल चोटिल होने के बावजूद बल्लेबाजी कर रहे हैं। मैक्सवेल 125 और कमिंस 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
AUS vs AFG LIVE SCORE: 200 रन के पार पहुंचा ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने 35 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 200 रन बना लिए हैं। जीत के लिए उसे 90 गेंद में 92 रन और बनाने हैं।
AUS vs AFG LIVE SCORE: 34 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 7 विकेट पर 195 रन
ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए 292 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ 34 ओवर में 195 रन बना लिए हैं। जीत के लिए उसे 96 गेंद में 97 रन और बनाने हैं। मैक्सवेल 109 और कमिंस 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
AUS vs AFG LIVE SCORE: मैक्सवेल-कमिंस के बीच हुई शतकीय साझेदारी
मैक्सवेल और कमिंस के बीच आठवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी 90 गेंद में पूरी हुई जिसमें 8 रन का योगदान पैट कमिंस ने दिया।
AUS vs AFG LIVE SCORE: ग्लेन मैक्सवेल ने 76 गेंद में विश्व कप में जड़ा दूसरा शतक
ऑस्ट्रेलिया के लिए संकटमोचक बने ग्लेन मैक्सवेल ने 76 गेंद पर 10 चौके और 3 छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया। ये मौजूदा विश्व कप में उनका दूसरा शतक है।
AUS vs AFG LIVE SCORE: 150 रन के पार पहुंचा ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने 29वें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल के लगातार दो छक्कों की मदद से 150 रन के आंकड़ों को पार कर लिया। 29 ओवर में कंगारुओं ने 7 विकेट पर 158 रन बना लिए हैं। मैक्सवेल 73 और कमिंस 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
AUS vs AFG LIVE SCORE: मैक्सवेल कमिंस के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी
विकेटों की पतझड़ के बीच ग्लैन मैक्सवेल और पैट कमिंस ने आठवें विकेट के लिए 53 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई।
AUS vs AFG LIVE SCORE: मैक्सवेल ने जड़ा अर्धशतक
ग्लेन मैक्सवेल ने पारी के 26वें ओवर की दूसरी गेंद पर शानदार चौका जड़कर अपना अर्धशतक 51 गेंद में 7 चौकों की मदद से पूरा किया। ये मौजूदा विश्व कप में उनके बल्ले से निकला तीसरा अर्धशतक है।
AUS vs AFG LIVE SCORE: 25 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 7 विकेट पर 126 रन
ऑस्ट्रेलिया ने 25 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए हैं। मैक्सवेल 46 रन बनाकर खेल रहे हैं।