Afghanistan vs Australia Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 के आठवें मैच में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को रोमांचक मैच में 21 रनों से मात दे दी है। ये उनकी सुपर 8 में पहली जीत है और इसी के साथ उन्होंने सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखी है। अफगानिस्तान के लिए ये जीत काफी बड़ी है और इसमें टीम की गेंदबाजी का खास योगदान रहा है। अफगानिस्तान ने इसी के साथ 2023 वर्ल्ड कप में मिली करारी हार का बदला ले लिया है।
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- AP)
इस रोमांचक मैच में एक बार फिर से अफगानिस्तान के सामने ग्लेन मेक्सवेल की कड़ी चुनौती थी। एक समय लग रहा था कि वे मैच राशिद खान की टीम के जबड़े से छीन लेंगे लेकिन गुलबदिन नैब ने अचानक उनका 15वें ओवर में विकेट ले लिया और अफगानिस्तान के लिए मैच पलट कर रख दिया। गुलबदीन नैब ने 4 ओवर में केवल 18 रन दिए और 4 बड़े विकेट ले लिए। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 148 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसका पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम केवल 127 रन ही बना पाई।
