न्यूजीलैंड दौरे से पहले आकिब नबी के लिए बीसीसीआई का मास्टर प्लान

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद अब टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी। इस दौरे से पहले अपने गेंदबाज आकिब नबी के लिए बीसीसीआई ने एक मास्टर प्लान तैयार किया है। नबी पिछले रणजी सत्र में 60 विकेट लेकर टूर्नामेंट का सबसे सफल गेंदबाज रहा था।

भारत के अगले टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) इंग्लैंड की कुछ काउंटी टीमों से बातचीत कर रहा है ताकि न्यूजीलैंड दौरे से पहले प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज आकिब नबी को काउंटी चैंपियनशिप के मुकाबलों के लिए अल्पकालिक करार मिल जाए। बीसीसीआई चाहता है कि न्यूजीलैंड दौरे से पहले नबी को विदेशी सरजमीं पर प्रथम श्रेणी मैचों का अनुभवी मिल सकें। नबी पिछले रणजी सत्र में 60 विकेट लेकर टूर्नामेंट का सबसे सफल गेंदबाज रहा था। इसके बावजूद हाल में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की अंतिम एकादश में उन्हें और गुरनूर बराड़ को जगह नहीं मिली।

auqib nabi

आकिब नबी (साभार-X)

मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को कार्यभार प्रबंधन के तहत जरूरी आराम दिया गया है तो वहीं बराड़ 30 नवंबर से ’सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में शुरू होने वाले दक्षिण क्षेत्र के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के लिए उत्तर क्षेत्र की टीम से जुड़ेंगे। बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया, "यह भारतीय टीम प्रबंधन और चयन समिति का फैसला है कि बराड़ दलीप ट्रॉफी में खेलेगा। अर्शदीप सिंह और अंशुल कंबोज पहले ही अंतिम एकादश में हैं और बराड़, सुनील कुमार की जगह लेगा। ऐसे में बीसीसीआई आकिब के लिए इंग्लैंड में कम से कम दो से तीन लाल गेंद के मैच की व्यवस्था करने की कोशिश कर रहा है। ये मैच उसके लिए काफी उपयोगी साबित होंगे।’’

End of Feed