चोटों से जूझ रही श्रीलंका की विश्व कप टीम में हुआ बदलाव, दल में शामिल हुआ ये खिलाड़ी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 06:03 PM IST

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2022 में खिलाड़ियों की चोटों से परेशान है। गुरुवार को उनके खेमे में एक और बदलाव किया गया है। इस बदलाव की पुष्टि टी20 विश्व कप की तकनीकी समिति ने भी कर दी है।

सिडनी: एशिया कप चैंपियन श्रीलंका ने टी20 विश्व कप में अबतक शानदार प्रदर्शन किया है। ग्रुप ऑफ डेथ में 2 मैच में एक जीत और एक हार के साथ अंकतालिका में दूसरे पायदान पर काबिज श्रीलंका की टीम चोटों से परेशान है। उसके खिलाड़ी लगातार चोटिल हो रहे हैं। ऐसे में शुक्रवार को श्रीलंकाई टीम में एक बदलाव का ऐलान किया। बिनुरा फर्नांडो की जगह टीम में असिथा फर्नांडो को शामिल किया गया है।

asitha-fernando

असिथा फर्नांडो( साभार Cricket Sri Lanka)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चोटिल हुए थे बिनुरा फर्नांडो

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार को खेले गए मुकाबले में श्रीलंका के तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो पारी के पहले ही ओवर में चोटिल हो गए। उनकी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया और वो अपना ओवर भी पूरा नहीं कर सके। इसका खामियाजा टीम को उठाना पड़ा और 7 विकेट से कंगारुओं के खिलाफ उन्हें 7 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

टीम में शामिल हुए असिथा फर्नांडो

श्रीलंकाई टीम में हुए बदलाव की पुष्टि करते हुए टूर्नामेंट की तकनीकि समिति ने जारी किए बयान में कहा, असिथा फर्नांडो श्रीलंका से रवाना होंगे और ऑस्ट्रेलिया में टीम के साथ जुड़ेंगे। फर्नांडो ने अबतक करियर में तीन अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 2 विकेट अपने नाम किए हैं।

रिप्लेसमेंट का रिप्लेसमेंट

बिनुरा फर्नांडो को श्रीलंकाई टीम में चोटिल दिलशान मधुशंका की जगह शामिल किया था। लेकिन वो भी चोटिल होकर विश्व कप से बाहर हो गए हैं। ऐसे में दूसरी बार बदलाव करना पड़ा। श्रीलंका की टीम शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ सिडनी में सुपर-12 दौर में अपना तीसरा मुकाबला खेलने उतरेगी।

End of Feed