30 जुलाई से भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी, एशियन लीजेंड्स लीग में 6 टीमों की टक्कर

Asian Legends League 2026: एशियन लीजेंड्स लीग का दूसरा सीजन 30 जुलाई से खेला जाएगा। 6 टीमों के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 10 अगस्त को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में एशियन टीमों के पूर्व क्रिकेटर ट्रॉफी के लिए खेलते नजर आएंगे।

Asian Legends League 2026: पहले सीजन की शानदार सफलता के बाद अब एशियन लीजेंड्स लीग का दूसरा सीजन 30 जुलाई से शुरू हो रहा है। आयोजकों की मानें तो इस बार का सीजन और भी भव्य और रोचक होने की उम्मीद है। 10 अगस्त को इस लीग का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जहां 6 टीमें ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी। इस लीग में भारत-पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों की टक्कर देखने को मिलेगी। इस दौरान भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी भी आपस में खेलते नजर आएंगे और हम जानते हैं कि फॉर्मेट कोई भी हो, टूर्नामेंट कोई भी हो भारत और पाकिस्तान की टक्कर का रोमांच कैसा होता है?

asian Legends League

एशियन लीजेंड्स लीग (साभार-AI Image)

ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी ये 6 टीम

एशियन लीजेंड्स लीग के इस टूर्नामेंट में एशिया के कुछ सबसे बड़े क्रिकेट देशों का प्रतिनिधित्व करने वाली छह फ्रेंचाइजी टीमें आपस में कंपीट करेंगी। इन टीमों में इंडियन रॉयल्स, श्रीलंका लायंस, बांग्लादेश टाइगर्स, अफगानिस्तान पठान्स, पाकिस्तान पैंथर्स और रेस्ट ऑफ एशियन स्टार्स शामिल हैं।

End of Feed