एशियन गेम्स में बदला भारत के मैचों का समय, अब आधा घंटा पहले शुरू होंगे नॉकआउट मुकाबले

एशियन गेम्स 2026 में भारत के मैच के समय में बदलाव किया गया है। ये मुकाबले नॉकआउट के हैं जिनमें बदलाव किया गया है। इसे आधा घंटा पहले कर दिया गया है जो पहले भारतीय समयनुसार 10.30 बजे शुरू होने थे।

एशियन गेम्स 2026 में मेंस टीम के नॉकआउट मैचों के समय में बदलाव किया गया है। पहले की तुलना में अब ये मुकाबले आधे घंटे पहले शुरू होंगे। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर के मैच पहले घोषित 2 बजे के बजाय 1.30 बजे शुरू होंगे। हालांकि, महिलाओं के मैचों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

shreyas iyer

श्रेयस अय्यर (साभार-X)

एशियन गेम्स के भारतीय टीम को सीधे नॉकआउट में एंट्री मिली है। उनका पहला मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। जापान भारत से 3 घंटे 30 मिनट आगे है, इसलिए यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा। सुबह के मैचों का समय नहीं बदला है। ये मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे या भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे शुरू होंगे।

End of Feed