Asian Games 2026, IND-W Vs SL-W FINAL LIVE Score: भारत ने बनाया रिकॉर्ड स्कोर, आ रहा गोल्ड! श्रीलंका को दिया 217 का टारगेट
भारतीय टीम की बात करें तो उसने अब तक बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में दमदार प्रदर्शन किया है तो श्रीलंका की बल्लेबाजी ने उसको परेशान किया है। अगर चमारी अट्टापट्टू का बल्ला नहीं चलता है तो श्रीलंकाओई बल्लेबाजी संघर्ष करती नजर आती है। लेकिन गोल्ड मेडल मैच को भारतीय टीम हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी। यही कारण है कि पहली बार एशियन गेम्स में भारत को चुनौती मिलेगी और फैंस को एक कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।
IND-W vs SL-W प्लेइंग इलेवन-
भारत की प्लेइंग इलेवन- शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जी कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन- इमेशा दुलानी, चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेट कीपर), मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, चामुदी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी
यहां पढ़ें फाइनल मैच के लाइव अपडेट्स-
IND-W Vs SL-W FINAL LIVE Score: भारत ने दिया 217 रन का टारगेट
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रन का स्कोर बनाया। ऋचा घोष ने अंत में गजब का फिनिश किया। घोष ने 22 गेंद पर छह चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 49 रन की पारी खेली। मंधाना ने 79 रन बनाए। भारत ने महिला एशियन गेम्स का सबसे बड़ा टीम टोटल बनाया। इसके पहले हांगकांग ने मंगोलिया के खिलाफ 2023 में 202 रन बनाए थे। भारत ने इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।IND-W Vs SL-W FINAL LIVE Score: स्मृति मंधाना हुईं आउट
श्रीलंका को बड़ी सफलता मिली है। शतक के करीब आकर स्मृति मंधाना आउट हो गईं। मंधाना ने 45 गेंद पर 79 रन की पारी खेली। इस दौरान 5 चौके और 7 छक्के लगाए। भारत ने 17 ओवर के बाद 163 रन बना लिए हैं और तीन विकेट गंवाए हैं। ऋचा घोष और फूलमाली क्रीज पर हैं।IND-W Vs SL-W FINAL LIVE Score: हरमनप्रीत कौर आउट हुईं
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 17 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गई हैं। दिलहारी की गेंद पर अथापत्तू ने उनका कैच लपका। भारत का स्कोर 15 ओवर के बाद 142/2, नई बल्लेबाज ऋचा घोष पिच पर आईं।IND-W Vs SL-W FINAL LIVE Score: 14 ओवर के बाद भारत मजबूत स्थिति में
भारतीय टीम ने 14 ओवर के बाद 1 विकेट खोकर 132 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना 73 रन बनाकर आक्रामक बल्लेबाजी करती नजर आ रही हैं। पिच पर उनके साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं।IND-W Vs SL-W FINAL LIVE Score: भारत का स्कोर 13 ओवर के बाद
भारतीय महिला टीम ने 13 ओवर के बाद सिर्फ 1 विकेट गंवाते हुए 123 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना 65 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर 10 रन बनाकर खेल रही हैं।IND-W Vs SL-W FINAL LIVE Score: स्मृति मंधाना की फिफ्टी, शेफाली आउट
स्मृति मंधाना ने 30 गेंद पर तीन चौके और 5 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। यह टी20 क्रिकेट में उनका 37वां अर्धशतक रहा। इसके अलावा वह 11000 रन पूरा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं। वहीं, भारत ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है। शेफाली वर्मा 28 गेंद पर 48 रन बनाकर आउट हुईं।10 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 99/0
IND-W Vs SL-W FINAL LIVE Score: पहले 5 ओवर में बने 59 रन
भारत ने ताबड़तोड़ शुरुआत की है। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा छक्के और चौकों डील कर रही हैं। चमारी अटापट्टू के ओवर में शेफाली दो और मंधाना एक सिक्स जड़ा। पांचवें ओवर में 19 रन बने। भारत ने पहले पांच ओवर में बिना विकेट गंवाए 59 रन बना लिए हैं। शेफाली 23 रन और मंधाना 36 रन बनाकर खेल रही हैं।IND-W Vs SL-W FINAL LIVE Score: चौथे ओवर में बने 15 रन
इस ओवर में शेफाली वर्मा ने एक चौका लगाया। इसके सिंगल लेकर स्ट्राइक स्मृति मंधाना को दी। मंधाना ने पहले चौका लगाया फिर एक सिक्स जड़ा। ओवर में कुल 15 रन बने। मंधाना 30 रन की पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगा चुकी है।4 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 40/0
IND-W Vs SL-W FINAL LIVE Score: मंधाना की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
स्मृति मंधाना की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी है। तीसरे ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर दो गगनचुंबी छक्के उड़ाए। मंधाना 13 गेंद पर 20 रन बनाकर तो शेफाली वर्मा 5 गेंद पर 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं।3 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 25/0
IND-W Vs SL-W FINAL LIVE Score: पहले ओवर में लगे दो चौके
भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की है। पहले ओवर में स्मृति मंधाना ने दो लगातार चौके लगाए। पहले ओवर में 9 रन बने। शेफाली 1 रन और मंधाना 8 रन बनाकर खेल रही हैं।IND-W Vs SL-W FINAL LIVE Score: मैदान पर उतरी भारतीय सलामी जोड़ी
दोनों देशों के राष्ट्रगान के बाद भारतीय सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं, श्रीलंकाई खिलाड़ी अपनी-अपनी पोजिशन ले चुकी हैं।INDW Vs SRIW LIVE Score: दोनों की प्लेइंग इलेवन में नहीं कोई बदलाव
भारत की प्लेइंग इलेवन- शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जी कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन- इमेशा दुलानी, चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेट कीपर), मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, चामुदी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी
INDW Vs SRIW LIVE Score: भारत ने जीता टॉस
महिला एशियन गेम्स के फाइनल में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंकाई टीम पहले गेंदबाजी करने उतरेगी।INDW Vs SRIW LIVE Score: भारत और श्रीलंका की टीम
भारतीय टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जी कमालिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी और राधा यादव।श्रीलंकाई टीम: इमेशा दुलानी, चामरी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना, मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, चामुडी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी, रश्मिका सेवांडी, निमाशा मीपागे, संजना काविंदी और अनुष्का संजीवनी।
INDW Vs SRIW LIVE Score: चमारी अटापट्टू से भारत को खतरा
भारतीय टीम और गोल्ड के बीच केवल श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू हैं जिन्होंने पहले भी भारतीय टीम से बड़े मौके छिने हैं। लेकिन नॉकआउट मैच की बात करें तो आंकड़े भारत के पक्ष में है। इसके पीछे भारतीय टीम की तिकड़ी है जिनका प्रदर्शन नॉकआउट मैचों में शानदार रहा है। ये तिकड़ी और कोई नहीं बल्कि शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं।INDW Vs SRIW LIVE Score: श्रीलंका लेना चाहेगा बदला
भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड मेडल मैच खेला जाएगा। हाल ही में दोनों एशिया कप के फाइनल में भिड़ी थी जहां बाजी भारतीय टीम के हाथ लगी है। भारत को गोल्ड मेडल डिफेंड करना है जबकि श्रीलंका के सामने उससे बदला लेने की चुनौती है।IND vs JPN T20 Aaj ka Toss LIVE: आज का टॉस कौन जीता, भारत का जापान से मुकाबला
IND vs JAP T20 LIVE Score: भारत ने जीता टॉस, पांच-पांच ओवर का होगा मैच
Asian Games, Kabaddi: डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने दक्षिण कोरिया को हराकर दूसरी जीत दर्ज की
ASIAD BADMINTON: भारतीय महिला बैडमिंटन टीम क्वार्टर फाइनल में हारकर एशियाड से बाहर, सिंधु भी हारीं, जापान ने 1-3 से जीता मुकाबला
Asian Games Boxing: भारतीय मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने बड़ा उलटफेर किया, प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई
© 2026 Times Horizon Private Limited
