Asian Games 2023: बांग्लादेश को पटखनी देकर भारतीय फुटबॉल टीम ने नॉकआउट दौर की उम्मीदें रखीं बरकरार

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 21, 2023, 06:50 PM IST

कप्तान सुनील छेत्री द्वारा बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम क्षणों में किए गोल की बदौलत एशियाई खेलों 2023 के नॉकआउट दौर की उम्मीदों को बरकरार रखा है।

हांगझोउ: आखिरी क्षणों में करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री के गोल की बदौलत भारतीय फुटबॉल टीम ने गुरुवार को बांग्लादेश को ग्रुप मैच में 1-0 से हराकर एशियाई खेलों के नॉकआउट में जगह बनाने की उम्मीद जीवंत रखी। मंगलवार को मेजबान चीन से मिली 1-5 की निराशाजनक हार के बाद भारत ने अपने दूसरे मैच में पूरे अंक हासिल किये जिसमें टीम के 39 वर्ष के अनुभवी फुटबॉलर छेत्री द्वारा 85वें मिनट में पेनल्टी से किया गया गोल अहम रहा। बांग्लादेश के गोलकीपर ने दायीं ओर छलांग लगायी लेकिन वह छेत्री के पेनल्टी स्पॉट से लगाये गये शानदार शॉट को रोकने में असफल रहे और यह सीधे नेट में पहुंच गया।

Sunil Chettri

सुनील छेत्री (Indian Football Team)

बांग्लादेश को भारी पड़ी कप्तान की भूल

बांग्लादेश के कप्तान रहमत के ‘फाउल’ से भारत को पेनल्टी प्रदान की गयी जिसमें उन्होंने बॉक्स के किनारे से ब्रायस मिरांडा को ‘टैकल’ किया। भारत अब म्यांमार से खेलेगा जिसने शुरुआती दिन बांग्लादेश को 1-0 से हराया था। छेत्री से जब मैच की थकान से उबरने के लिए मिले कम समय के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,'पहली चीज जाकर आराम करूंगा। यह आसान नहीं रहा। मुझे पूरा भरोसा है कि प्रतिद्वंद्वी टीमों के लिए भी ऐसा ही है। पांच दिन में तीन मैच खेलना आसान नहीं है। अब बर्फ का स्नान करना, अच्छा खाना खाना और फिर अगले मैच के लिए तैयार रहना होगा।'

End of Feed