कुआलालंपुर: एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने अगले दो साल के क्रिकेट कैलेंडर को लेकर अपने अध्यक्ष जय शाह का बचाव करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन नजम सेठी के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव और एसीसी अध्यक्ष शाह ने गुरुवार को दो साल के कार्यक्रम कैलेंडर (एसीसी) को ट्विटर पर साझा किया था। इसके बाद सेठी ने आरोप लगाया था कि एसीसी का कार्यक्रम साझा करने से पहले पीसीबी को कोई जानकारी नहीं दी थी।
जय शाह( @jayshah)
