एशिया कप ट्रॉफी और भारत के बीच आड़े आ रही मोहसिन नकवी की जिद, आईसीसी लेगी अंतिम फैसला

एशिया कप ट्रॉफी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस पर नया अपडेट सामने आया है। गेंद अब आईसीसी के पाले में लेकिन पीसीबी चीफ अब भी अपनी पुरानी जिद पर अड़े हैं।

एशिया कप ट्रॉफी को लेकर गतिरोध बना हुआ है और बीसीसीआई को श्रीलंका तथा अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड का समर्थन मिलने के बावजूद एशिया क्रिकेट परिषद के पाकिस्तानी प्रमुख मोहसिन नकवी मानने को तैयार नहीं हैं। ट्रॉफी अभी तक चैम्पियन भारतीय टीम को मिली नहीं है । एसीसी के एक शीर्ष सूत्र ने पीटीआई को बताया कि नकवी ने कहा है कि बीसीसीआई का कोई प्रतिनिधि दुबई में एसीसी मुख्यालय से ट्रॉफी उनसे ले सकता है लेकिन भारतीय बोर्ड ने इससे इनकार किया । बीसीसीआई अगले महीने आईसीसी की बैठक में यह मसला उठायेगा।

Asia Cup Trophy Controversy

एशिया कप ट्रॉफी 2025 (साभार-ACC)

एसीसी सूत्र ने कहा ,‘‘ बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया , एसीसी में बीसीसीआई के प्रतिनिधि राजीव शुक्ला और श्रीलंका तथा अफगानिस्तान समेत अन्य सदस्य बोर्ड के प्रतिनिधियों ने पिछले सप्ताह एसीसी को पत्र लिखकर ट्रॉफी भारत को देने के लिये कहा।’’उन्होंने कहा ,‘‘ लेकिन उनका जवाब था कि बीसीसीआई से किसी को दुबई आकर उनसे ट्रॉफी लेनी होगी। इसलिये मामले में गतिरोध बना हुआ है। बीसीसीआई ने साफ तौर पर कहा है कि वह नकवी से ट्रॉफी नहीं लेंगे। अब इस पर फैसला आईसीसी की बैठक में होगा।’’

End of Feed