एशिया कप 2025 के आयोजन से छटे असमंजस के बादल! तय हुआ वेन्यू और तारीख, ऐलान बाकी

भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों की तल्खी के बीच एशिया कप 2025 के आयोजन से असमंजस के बादल छट गए हैं। टूर्नामेंट के आयोजन का वेन्यू और तारीख तय हो गई है लेकिन आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं हुआ है।

ढाका: एशिया कप 2025 के आयोजन पर मंडरा रहे संकट के बाद आखिरकार छट गए हैं। टी20 फॉर्मेट में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट के आयोजन की तारीख और मेजबान का फैसला गुरुवार को ढाका में एसीसी की आयोजित सालाना बैठक में हो गया। बैठक में बीसीसीआई के प्रतिनिधि ने वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए भाग लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक यूएई की मेजबानी में टूर्नामेंट का आयोजन 5 से 21 सितंबर के बीच किया जाएगा। आठ टीमों वाले टूर्नामेंट के मुकाबले दुबई और अबुधाबी में खेले जाएंगे।

ACC Annual Meeting

एसीसी का वार्षिक बैठक में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों की तस्वीर (फोटो क्रेडिट @ACCMedia1 X)

आठ टीमें लेंगी एशिया कप 2025 में भाग

टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, यूएई, ओमान और हांगकांग की टीमें खेलती नजर आएंगी। माना जा रहा है टूर्नामेंट की इन आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा और भारत पाकिस्तान को एक ग्रुप में जगह मिलेगी। ऐसा करने पर दोनों टीमें एक से ज्यादा बार टूर्नामेंट के दौरान एक दूसरे से भिड़ेंगी।

End of Feed