Asia Cup 2025 Rising Stars: सेमीफाइनल में पहुंची भारत-पाक की टीम, जानें कब और कहां होगा मैच

Asia Cup 2025 Rising Stars: भारत ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही पाकिस्तानी टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच गई। दोनों टीमें 21 नवंबर को फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए अलग-अलग मुकाबलों में ग्रुप-ए की टीमों से भिड़ेंगी।

Asia Cup 2025 Rising Stars: एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में भारतीय और पाकिस्तानी टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। दोनों टीमों ने ग्रुप-बी से अगले दौर में जगह बनाई है, और अब 21 नवंबर को दोनों टीमें फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए ग्रुप-ए की शीर्ष टीमों के खिलाफ अलग-अलग मुकाबलों में भिड़ेंगी।

Vaibhav Asia cup BCCI

वैभन सूर्यवंशी (फोटो- BCCI)

भारत ने ओमान को 6 विकेट से हराया

भारत ने मंगलवार को दोहा में खेले गए मुकाबले में ओमान के खिलाफ 6 विकेट से आसान जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान की टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 135 रन बनाए, जिसमें वसीम अली ने 54 रन की नाबाद पारी खेली। भारत की तरफ से गुरजपनीत सिंह और सुयश शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए। जवाब में, भारत ने 17.5 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया, जहाँ हर्ष दुबे ने नाबाद 53 रन और नमन धीर ने 30 रन का योगदान दिया।

End of Feed