Asia Cup 2025: 'वो वापसी कर रहा है...'एशिया कप से पहले पाकिस्तानी कोच ने टीमों को दी शाहीन से बच कर रहने की सलाह

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर 2025 से होने वाली है इसे लेकर अभी से चर्चाएं शुरू हो गई है। इस टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच ने शाहीन अफरीदी पर भरोसा जताया है और बाकि टीमों को वॉर्निंग जारी कर दी है।

Asia Cup 2025: पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी हाल के दिनों में लय में नज़र नहीं आए हैं। हालांकि, टीम के गेंदबाजी कोच एश्ले नॉफ्के का मानना है कि अफरीदी एशिया कप 2025 में पूरी तरह से तैयार होकर उतरेंगे। कोच का विश्वास है कि यह बाएं हाथ का तेज गेंदबाज अब अपनी लय वापस पा चुका है और जल्द ही 150 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए नज़र आएगा।

shaheen afridi icc (1)

शाहीन अफरीदी (फोटो- ICC)

खराब फॉर्म से वापसी की ओर अफरीदी

शाहीन अफरीदी को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम में जगह नहीं मिली थी। इसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज सीरीज में शामिल किया गया, जहां उनका प्रदर्शन बेहतर रहा और इसी वजह से उन्हें एशिया कप टीम में मौका मिला। नॉफ्के ने कहा, "गति के मामले में वह जानता है कि उसकी गेंदबाजी में गिरावट आई है और उसने इसे महसूस भी किया है। लेकिन अब हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। वेस्टइंडीज सीरीज में उनकी गेंदें लगातार 140 किमी/घंटा की रफ्तार पर थीं। वह धीरे-धीरे वापसी कर रहे हैं और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है।"

End of Feed