Asia Cup 2023, SL vs BAN Pitch Report, Weather: श्रीलंका-बांग्लादेश सुपर-4 मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानिए

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 9, 2023, 11:01 AM IST

Asia Cup 2023 Super-4 Round, SL vs BAN ODI Pitch Report R Premadasa Stadium and Colombo Weather Forecast Today: आज (9 September 2023) एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड का दूसरा मैच श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और कोलंबो में कैसा होगा मौसम।

Sri Lanka vs Bangladesh (SL vs BAN) Pitch Report R Premadasa Stadium, Colombo Weather: एशिया कप 2023 का दूसरा दौर शुरू हो चुका है। सुपर फोर राउंड का दूसरा मुकाबला आज (9 सितंबर, 2023) कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रीलंका की टीम शानदार फॉर्म में है और लगातार 12 मैच में जीत दर्ज कर चुकी है। शनिवार को अगर वो बांग्लादेश को मात देने में सफल होती है तो ये उसकी वनडे फॉर्मेट में लगातार 13वीं जीत होगी। वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश की टीम लगातार संघर्ष कर रही है। एशिया कप में अबतक खेले तीन मैच में से वो केवल एक में अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल कर सकी है। सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में टीम में दम नजर नहीं आया है। ऐसे में बांग्लादेश के लिए टूर्नामेंट में बने रहने के लिए श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला करो या मरो वाला है। आइए जानते हैं शनिवार को कोलंबो में कैसा रहेगा मौसम और कैसा होगा प्रेमदासा स्टेडियम की पिच का हाल?

SL vs BAN Pitch and Weather Report

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश पिच और वेदर रिपोर्ट कोलंबो आर प्रेमदासा स्टेडियम

आज कैसा होगा कोलंबो का मौसम? (Colombo Weather Forecast Today)

श्रीलंका ने इन दिनों बारिश का कहर बरपा हुआ है लगातार देश के सभी हिस्सों में बारिश हो रही है। ऐसे में शनिवार को राजधानी कोलंबो में मौसम विभाग ने तेज बारिश की आशंका जताई है। ढाई बजे टॉस के वक्त बारिश की संभावना 71 प्रतिशत है। तापमान उस वक्त 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। समय के साथ बारिश के बढ़ने का पूर्वानुमान है। बारिश की सिलसिला बदस्तूर देर रात तक जारी रहेगा। ऐसे में श्रीलंका बांग्लादेश के बीच मैच का आयोजन हो पाने की संभावना बेहद कम हैं।

End of Feed