Asia Cup 2023, IND vs PAK, Super 4 Round: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 10, 2023, 07:27 AM IST

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 के सुपर फोर राउंड का मुकाबला रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। जानिए इस महामुकाबले से जुड़ी जरूरी बातें।

कोलंबो: भारतीय टीम प्रबंधन के लिए चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को होने वाले एशिया कप ‘सुपर फोर’ मैच से पहले केएल राहुल और ईशान किशन में से किसी एक को चुनने की दुविधा का हल निकालना अहम होगा। रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम रविवार को एशिया कप में दूसरी बार पाकिस्तान से भिड़ेगी।

India vs Pakistan Match Preview

भारत बनाम पाकिस्तान मैच प्रीव्यू

केएल राहुल या ईशान किशन की पहले का ढूंढना होगा हल

भारतीय टीम प्रबंधन का ध्यान टीम के लक्ष्यों पर तो लगा हुआ है लेकिन साथ ही वह पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर अपने सर्वश्रेष्ठ 11 खिलाड़ियों को उतारना चाहेगा। लेकिन इसके लिए उन्हें राहुल-किशन के चयन की पहेली का जवाब ढूंढने की जरूरत होगी और साथ ही वे उम्मीद करेंगे कि मुकाबले में बारिश की बाधा नहीं पड़े जिसके लिए सोमवार को विवादास्पद ‘रिजर्व’ दिन रखा गया है।

End of Feed