IND vs PAK: आज शाहीन ने ऐसी बॉलिंग करी, रोहित और विराट झेल पाए नहीं...[VIDEO]

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 2, 2023, 04:40 PM IST

भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज पाकिस्तान के बांए हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी का सामना पल्लेकल में नहीं कर पाए। दोनों को शाहीन ने शानदार अंजाद में बोल्ड करके पवेलियन वापस भेज दिया।

पल्लेकेल: भारत के खिलाफ पाकिस्तान स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने शुरुआती ओवरों में अपनी करिश्माई गेंदबाजी जारी रखी। बारिश से प्रभावित मुकाबले में भारतीय टीम ने सधी हुई शुरुआत की और 4.2 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 15 रन बना लिए थे। इसके बाद बारिश की वजह से खेल रोकना पड़ा। बारिश के बाद जब दोबारा खेल शुरू हुआ तो शाहीन ने अपने ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा को बोल्ड करके अपनी टीम को पहली सफलता दिला दी।

Virat Kohli and Shaheen Shah Afridi

विराट कोहली और शाहीन शाह अफरीदी

शाहीन के कहर का नहीं कर पाए रोहित-शाहीन

पांचवें ओवर की आखिरी गेंद टिप्पा खाकर अंदर की ओर आई और रोहित पेस से गच्चा खा गए। ओवर द विकेट गेंदबाजी करते हुए शाहीन रोहित का ऑफ स्टंप उड़ा दिया। रोहित 22 गेंद में 11 रन बना सके। इसके बाद अगले ओवर में शाहीन ने अपनी लय को बनाए रखा। विराट संभलकर उनके खिलाफ बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन सातवें ओवर की तीसरी गेंद विराट के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेते हुए स्टंप्स पर जा भिड़ी। विराट 7 गेंद में 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके साथ ही टीम इंडिया का स्कोर 6.3 ओवर में 27 रन पर 2 विकेट हो गया।

End of Feed